अति-शर्मनाक व अमानवीय है: एमपी में आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने पर मायावती

सीधी (मध्य प्रदेश) में एक शख्स द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने कहा है, "यह अति-शर्मनाक है और इस अमानवीय कृत्य की जितनी निंदा की जाए वह कम है।" उन्होंने कहा, "एमपी सरकार को आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के साथ उसकी संपत्ति भी ज़ब्त करनी चाहिए।"

Load More