अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के आरोपियों की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश के एक कोर्ट ने गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के आरोपियों अरुण मौर्य, सनी सिंह और लवलेश तिवारी की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ा दी है। आरोपियों को 3 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रयागराज) के सामने पेश किया गया था। दोनों की हत्या 15 अप्रैल को हुई थी।