अतीक अहमद की उसे यूपी की जेल में शिफ्ट न करने की मांग वाली याचिका एससी ने की खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर और पूर्व सांसद अतीक अहमद की 'उसे उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट न किया जाए' मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। शीर्ष अदालत ने अतीक के वकील को अपनी शिकायतों के साथ हाईकोर्ट जाने को कहा है। गौरतलब है, अतीक को अहमदाबाद (गुजरात) से नैनी जेल (उत्तर प्रदेश) में शिफ्ट किया गया है।