अतीक अहमद के बेटे असद की एनकाउंटर में मौत के बाद सामने आई घटनास्थल की तस्वीर
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे व उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद व अन्य शूटर की झांसी (उत्तर प्रदेश) में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मौत होने के बाद घटनास्थल की तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। एसटीएफ के अनुसार, दोनों मृतकों के सिर पर ₹5-₹5 लाख का इनाम घोषित था। बकौल एसटीएफ, घटनास्थल से विदेशी हथियार बरामद किए गए।