अतीक अहमद को लेकर गुजरात से प्रयागराज की नैनी जेल पहुंची यूपी पुलिस
गैंगस्टर अतीक अहमद को साबरमती जेल (गुजरात) से लेकर आ रही उत्तर प्रदेश पुलिस का काफिला नैनी जेल (प्रयागराज) पहुंच चुका है। अतीक को उमेश पाल हत्या मामले में पेशी के लिए गुजरात से उत्तर प्रदेश लाया गया है। इससे पहले अतीक को 2006 के उमेश पाल अपहरण मामले में पेशी के लिए गुजरात से प्रयागराज लाया गया था।