अतीक का एनकाउंटर करने वाले अफसर के लिए खुलेंगे स्वर्ग के द्वार: यूपी के पूर्व बीजेपी सांसद
घोषी (उत्तर प्रदेश) के पूर्व बीजेपी सांसद हरि नारायण राजभर ने कहा है कि जेल में बैठे हुए प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मास्टरमाइंड पूर्व सांसद अतीक अहमद का एनकाउंटर कर देना चाहिए। राजभर ने कहा, "अतीक ने बहुत अपराध किए हैं...जो भी पुलिस अधिकारी उसका एनकाउंटर करेगा भविष्य में उसके लिए स्वर्ग का सीधा दरवाज़ा खुल जाएगा।"