अतीक व साथियों के खिलाफ रेड में 100 से अधिक संपत्तियों व 200 बैंक खातों के दस्तावेज़ हुए ज़ब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तर प्रदेश में करीब 15 जगह छापेमारी के बाद पूर्व सांसद अतीक अहमद व उसके साथियों के ठिकानों से ₹75 लाख मूल्य की भारतीय व विदेशी मुद्रा ज़ब्त की। ईडी ने छापेमारी में करीब 200 बैंक खातों, करीब 50 फर्ज़ी कंपनियों और 100 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज़ भी ज़ब्त किए।