अतुल कारवाल होंगे एनडीआरएफ के नए डीजी, शीलवर्धन सिंह सीआईएसएफ प्रमुख नियुक्त
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार, गुजरात कैडर (1988) के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक अतुल कारवाल को एनडीआरएफ का नया महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया गया है। वहीं, बिहार कैडर (1986) के आईपीएस अधिकारी शीलवर्धन सिंह सीआईएसएफ के डीजी बनाए गए हैं। सिंह फिलहाल आईबी के विशेष निदेशक हैं।