अत्यधिक पानी पीने की वजह से हुई थी 32 वर्षीय ब्रूस ली की मौत: अध्ययन
एक अध्ययन में दावा किया गया है कि अत्यधिक पानी पीने की वजह से मार्शल आर्टिस्ट ब्रूस ली का 32-वर्ष की उम्र में जुलाई 1973 में निधन हुआ था। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत सेरेब्रल अडीमा (मस्तिष्क में सूजन) से हुई थी। बकौल शोधकर्ता, उनकी किडनी अत्यधिक पानी को प्रोसेस नहीं कर सकी जिससे उनकी मौत हो गई।