अत्यधिक रेडिएशन स्तर को लेकर फ्रांस ने आईफोन 12 की बिक्री पर लगाई रोक
फ्रांस के रेडिएशन नियामक एएनएफआर ने परीक्षणों में आईफोन 12 के स्पेसिफिक ऐब्ज़ॉर्पशन रेट (एसएआर) को तय स्तर से अधिक पाने के बाद देश में आईफोन 12 की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। फ्रांस के मंत्री जीन-नॉल बैरट ने कहा कि रेडिएशन स्तर को सही करने के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट पर्याप्त होगा।