अत्याचार का अंत ज़रूर होगा: सीएम केजरीवाल को सीबीआई का समन जारी होने पर संजय सिंह
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई का समन जारी होने पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने कहा, "अत्याचार का अंत ज़रूर होगा।" उन्होंने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहता हूं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने, जेल भेजने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की आपने जो साज़िश रची है, उससे उनकी आवाज़ नहीं दबेगी।"