अथक कोशिशों से भारतीय हॉकी की विरासत फिर लौटी: ओलंपिक कांस्य पदक जीतने पर नीता
पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "टीम की कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प, अदम्य साहस और अथक कोशिशों से ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी की समृद्ध विरासत फिर लौटी है।"