अथिया और के.एल. राहुल की शादी जल्द होगी: सुनील शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने पुष्टि की है कि उनकी बेटी व अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल शादी करने वाले हैं। वेब सीरीज़ 'धारावी बैंक' के लॉन्च इवेंट पर सुनील से पूछा गया कि दोनों कब शादी करेंगे जिस पर उन्होंने कहा, "जल्द होगी।" सुनील ने पहले कहा था, "जब बच्चों को समय मिलेगा तब शादी होगी।"