अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल की शादी के वेन्यू पर डांस करते मेहमानों के वीडियो सामने आए
ऐक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के.एल. राहुल की शादी के वेन्यू के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। सजे हुए वेन्यू पर गाने बज रहे हैं और वीडियो में कई मेहमान डांस करते दिख रहे हैं। दोनों सोमवार को ऐक्टर सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फार्महाउस में शादी करेंगे और सुनील ने रविवार को इसकी पुष्टि की थी।