अदाणी, रामदेव व रविशंकर से जुड़ी इकाइयों द्वारा अयोध्या में खरीदी गई ज़मीन पर छिड़ा विवाद
'द प्रिंट' की रिपोर्ट के मुताबिक, उद्योगपति गौतम अदाणी, योगगुरु रामदेव और धार्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से जुड़ी इकाइयों ने अयोध्या (यूपी) में सेना के बफर ज़ोन की ज़मीन को खरीदा जिसे बाद में राज्यपाल कार्यालय ने डिनोटिफाई कर दिया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, "देखिए...धर्म और राष्ट्रवाद की आड़ में लोग क्या कांड कर रहे हैं।"