अदाणी एंटरप्राइजेज़ की आमदनी 2026-27 तक ₹1.56 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट
वेंचुरा सिक्योरिटीज़ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एंटरप्राइजज़ लिमिटेड (एईएल) का राजस्व वित्त वर्ष 2023-24 से 2026-27 के दौरान सालाना आधार पर 17.5% की दर से बढ़कर ₹1.56 लाख करोड़ पर पहुंचने का अनुमान है। बकौल रिपोर्ट, नवंबर, 2024 में अमेरिकी न्याय विभाग के रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद एईएल ने 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन किया है।