अदाणी एनर्जी को मिला ₹4700 करोड़ का ऑर्डर, शेयर में आया उछाल
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली के ज़रिए महाराष्ट्र में करीब ₹4,700 करोड़ का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी यह परियोजना महाराष्ट्र में रिन्यूएबल एनर्जी और पवन ऊर्जा की सप्लाई को मज़बूत करने के साथ-साथ पंप्ड स्टोरेज़ प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करने के लिए विकसित करेगी। बुधवार को शुरुआती करोबार में कंपनी के शेयर करीब 1.40% उछले।