अदाणी एनर्जी खरीदेगी स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी, ₹3,050 करोड़ में होगी डील
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ₹3,050 करोड़ की डील पर समझौता किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अधिग्रहण के बाद कंपनी 4.7 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर के साथ देश की सबसे बड़ी स्मार्ट मीटर कंपनी बन जाएगी। हालांकि, यह सौदा अभी नियामकीय और अन्य ज़रूरी मंजूरियों के अधीन है।