अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस करेगी खावड़ा IVA पावर ट्रांसमिशन का अधिग्रहण
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (एईएसएल) ने खावड़ा आईवीए पावर ट्रांसमिशन (केपीटीएल) का अधिग्रहण करने के लिए करार किया है। एईएसएल ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है, "इस अधिग्रहण से एईएसएल की अपने शेयरधारकों की वैल्यू को ऑर्गेनिक के साथ-साथ इनऑर्गेनिक अपॉर्च्युनिटीज़ से बढ़ाने की रणनीति आगे बढ़ेगी।" केपीटीएल खावड़ा रिन्युएबल एनर्जी पार्क से 7 गीगावाट रिन्युएबल एनर्जी ट्रांसफर करेगी।