अदाणी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग का आरोप फिज़ूलखर्ची है: अमेरिकी निवेशक मार्क मोबियस
दिग्गज निवेशक मार्क मोबियस ने कहा है कि उद्योगपति गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग का रिश्वत लेने से जुड़ा आरोप केवल फिज़ूलखर्ची है। उन्होंने कहा, "अमेरिकी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप न्याय विभाग को चलाने के लिए जिसे नियुक्त करेंगे वह यही कहेंगे कि आप लोग कर क्या रहे हो? भारतीय व्यवसायों में अपनी नाक क्यों घुसा रहे हो।"