अदाणी का डिफेंस सेक्टर में बड़ा दांव, इस कंपनी में खरीद ली पूरी हिस्सेदारी
अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी डिफेंस सिस्टम्स ऐंड टेक्नोलॉज़ीज़ लिमिटेड (ADSTL) ने फ्लाइट सिमुलेशन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (FSSPL) में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस सौदे के साथ FSSPL में ADSTL की हिस्सेदारी 55.40% से बढ़कर 100% हो जाएगी। इस अधिग्रहण का असर FSSPL की सहायक कंपनी फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर (FSTC) पर भी पड़ेगा।