अदाणी का दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन नौसेना को सौंपे जाने से पहले टेस्टिंग के दौरान हुआ क्रैश
भारतीय नौसेना के लिए तैयार किया जा रहा दृष्टि 10 स्टारलाइनर ड्रोन टेस्टिंग के दौरान क्रैश हो गया है। अदाणी डिफेंस ऐंड एयरोस्पेस द्वारा बनाए जा रहे इस ड्रोन को नौसेना को सौंपे जाने से पहले इसका परीक्षण किया जा रहा था। यह ड्रोन 70% स्वदेशी है जिसकी उड़ान क्षमता 36 घंटे है। हर ड्रोन की कीमत ₹145 करोड़ है।