अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ अमित सिंह पद से हटेंगे, मिलेगी दूसरी ज़िम्मेदारी
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि उसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित सिंह 31 मार्च 2025 को अपने पद से हटेंगे और अदाणी समूह के अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, अदाणी समूह के अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कारोबार के सीईओ आशीष खन्ना 1 अप्रैल 2025 से अदाणी ग्रीन एनर्जी के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे।