अदाणी ग्रीन एनर्जी व अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस UNEZA में हुईं शामिल
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) 'यूटिलिटीज फॉर नेट ज़ीरो अलायंस' (यूएनईजेडए) में शामिल हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने मंगलवार को संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। यह गठबंधन अग्रणी वैश्विक इकाइयों और बिजली कंपनियों को एकजुट करता है ताकि नवीकरणीय ऊर्जा के लिए तैयार ग्रिड के विकास को आगे बढ़ाया जा सके।