अदाणी ग्रुप के शेयरों में आया 13% तक का उछाल; जानें क्या है तेज़ी का कारण
बुधवार को अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर 13% और अदाणी एंटरप्राइजेज़ के 11% चढ़े जबकि अंबुजा सीमेंट और अदाणी एनर्जी में 10% का अपर सर्किट लगा। यह तेज़ी अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा अदाणी ग्रुप की प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस की याचिका को मंज़ूरी दिए जाने के बाद आई। वहीं, अदाणी ग्रुप व SEC को प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस शेड्यूल करने का निर्देश दिया गया।