अदाणी ग्रुप ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में ₹4.05 लाख करोड़ निवेश करने का किया वादा
अदाणी ग्रुप ने बताया है कि उसने चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन व प्रदर्शनी-2024 में सौर, पवन व ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में ₹4,05,800 करोड़ निवेश का वादा किया है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को सौंपे गए शपथ-पत्रों के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज़ ने 2030 तक इसमें निवेश की प्रतिबद्धता जताई।