अदाणी ग्रुप ने लेबर डे पर किया एलान, ऑपरेटिंग मॉडल में होगा बड़ा बदलाव
अदाणी ग्रुप ने मजदूर दिवस पर कर्मचारियों को भेजे आंतरिक मेमो में अपने पूरे ऑपरेटिंग मॉडल में बड़े बदलाव का एलान किया है। नई मैनेजमेंट प्रणाली में तीन-स्तरीय ढांचा लागू होगा जिसमें फैसले लेने वाले लोगों की संख्या कम होगी और नकदी-पूंजी तक पहुंच पर ज़्यादा फोकस रहेगा। इसके साथ अलग-अलग बिजनेस यूनिट्स में जवाबदेही बढ़ाने पर ज़ोर दिया जाएगा।