अदाणी ग्रुप में और निवेश नहीं करेंगे: टोटलएनर्जीज़

फ्रांसीसी पेट्रोलियम कंपनी टोटलएनर्जीज़ ने कहा है कि वह अदाणी ग्रुप में अपने निवेश के हिस्से के रूप में तब तक कोई नया वित्तीय योगदान नहीं देगी जब तक अदाणी ग्रुप के खिलाफ रिश्वतखोरी के अमेरिकी एसईसी के आरोपों और उसके परिणामों को स्पष्ट नहीं कर दिया जाता। गौरतलब है कि टोटलएनर्जीज़, अदाणी ग्रीन एनर्जी की अल्पसंख्यक (19.75%) शेयरधारक है।

Load More