अदाणी पावर को बांग्लादेश ने किया $437 मिलियन का सबसे बड़ा भुगतान, बिजली आपूर्ति हुई बहाल
बांग्लादेश ने अदाणी पावर को $437 मिलियन (करीब ₹3,600 करोड़) का सबसे बड़ा भुगतान किया है और बांग्लादेश में अदाणी पावर से बिजली आपूर्ति फिर से शुरू की गई। बकौल रिपोर्ट्स, बांग्लादेश ने अदाणी पावर को अब तक का सारा बकाया पैसा चुकाने के साथ ही दो महीने के बिल के बराबर गारंटी पत्र भी सौंपा है।