अदाणी विल्मर में हिस्सेदारी बेचने की अदाणी ग्रुप की घोषणा के बाद गिरे विल्मर के शेयर
अदाणी विल्मर के शेयरों में शुक्रवार सुबह करीब 10% की गिरावट दर्ज की गई। बीएसई पर कंपनी के शेयर 9.84% की गिरावट के साथ ₹292.05 पर जबकि एनएसई पर शेयर 9.69% गिरकर ₹292.10 पर आ गए। अदाणी ग्रुप के ओपन मार्केट में अदाणी विल्मर की 20% हिस्सेदारी बेचकर ₹7,148 करोड़ जुटाने की घोषणा के बाद शेयरों में गिरावट आई है।