अदाणी स्कैंडल में इस्तेमाल ऑफशोर फंड में SEBI चेयरपर्सन की हिस्सेदारी थी, हिंडनबर्ग का दावा

हिंडनबर्ग रिसर्च ने दावा किया है कि अदाणी मनी साइफनिंग स्कैंडल में इस्तेमाल ऑफशोर कंपनियों में सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच की हिस्सेदारी थी। हिंडनबर्ग के अनुसार, माधबी और उनके पति ने 2015 में आईपीई प्लस फंड 1 के साथ अपना खाता खोला था। बकौल हिंडनबर्ग, आईआईएफएल द्वारा साइन्ड डिक्लेरेशन ऑफ फंड्स के मुताबिक कपल की नेटवर्थ $10 मिलियन थी।

Load More