अदाणी समूह ने अहमदाबाद में शुरू किया भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग प्लांट
अदाणी टोटल गैस ने अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम लगाया है। कंपनी ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि इस प्रोजेक्ट से 4,000 घरेलू और कमर्शियल कंज़्यूमर्स को हाइड्रोजन ब्लेंडेड नेचुरल गैस उपलब्ध होगी। बकौल कंपनी, इसके निर्माण का फैसला कार्बन फुटप्रिंट कम करने और क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस ट्रांजिशन की तरफ अहम कदम है।