अदन की खाड़ी में कमर्शियल जहाज़ पर किया गया हमला, हूती विद्रोहियों पर है शक
अदन की खाड़ी में एक कमर्शियल जहाज़ के पास हमला किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हूती विद्रोहियों ने संभवत: अदन की खाड़ी के इस मार्ग से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ को निशाना बनाकर यह हमला किया होगा। गौरतलब है कि इस हमले में जहाज़ के चालक दल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।