अदा शर्मा ने ऑटो चालकों को बांधी राखी, कहा- ऑटो से सफर करने पर सुरक्षित महसूस करती हूं
ऐक्ट्रेस अदा शर्मा ने रक्षाबंधन से पहले मुंबई में ऑटो चालकों को राखी बांधी जिसका वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अदा ने कहा, "मेरा असल ज़िंदगी में कोई भाई नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि एक लड़की के तौर पर मैं मुंबई में ऑटो से सफर करने पर सुरक्षित महसूस करती हूं...आपका शुक्रिया।"