अदाणी और उनकी पत्नी ने की ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम टर्नबुल की मेज़बानी; सामने आई तस्वीर
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनकी पत्नी प्रीति अदाणी ने भारत आए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल और उनकी पत्नी लुसी टर्नबुल की मेज़बानी की। गौतम अदाणी ने इस मुलाकात की तस्वीर 'X' पर शेयर की है। गौतम ने लिखा, "टर्नबुल के साथ हुई हर मुलाकात में काफी कुछ सीखने को मिलता है।"