अदाणी को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बने जेफ बेज़ोस
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, एमेज़ॉन के फाउंडर जेफ बेज़ोस ($121 बिलियन) अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ($120 बिलियन) को पछाड़कर दुनिया के तीसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। इस साल बेज़ोस की नेटवर्थ में $13.8 बिलियन की बढ़ोतरी हुई है जबकि अदाणी की संपत्ति $683 मिलियन घटी है। वहीं, बर्नार्ड आरनो दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।