अदाणी ग्रीन एनर्जी करेगी आंध्र प्रदेश में ₹60,000 करोड़ का निवेश
अदाणी ग्रुप ने आंध्र प्रदेश में ₹60,000 करोड़ के निवेश के लिए सोमवार को राज्य सरकार के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। अदाणी ग्रीन एनर्जी राज्य में 3,700 मेगावाट का हाइड्रो स्टोरेज प्लांट व 10,000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करेगी। इससे प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से लगभग 10,000 लोगों को रोज़गार मिलने की संभावना है।