अदाणी ग्रुप के 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में आने के बाद एयरटेल के शेयरों में आई 5% की गिरावट
भारती एयरटेल के शेयरों में सोमवार को कारोबार के दौरान करीब 5% की गिरावट आई। इससे पहले शनिवार को अदाणी समूह ने 26 जुलाई से शुरू हो रही भारत की पहली 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेने की पुष्टि की थी। दरअसल, इस नीलामी में अदाणी समूह सीधे तौर पर रिलायंस जियो, एयरटेल व वोडाफोन आइडिया का सामना करेगा।