अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स में किया ₹8,339 करोड़ का निवेश, कंपनी में हिस्सेदारी हुई 70.3%
अरबपति गौतम अदाणी और उनके परिवार ने अंबुजा सीमेंट्स में ₹8,339 करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया है जिससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 66.74% से बढ़कर 70.3% हो गई है। गौरतलब है कि अदाणी परिवार ने इससे पहले कंपनी में 18 अक्टूबर, 2022 को ₹5,000 करोड़ और 28 मार्च, 2024 को ₹6,661 करोड़ का निवेश किया था।