अदाणी ने भारत के सबसे बड़े एफपीओ का प्राइस बैंड रखा ₹3,112-₹3,276 प्रति शेयर
अदाणी एंटरप्राइजेज़ का ₹20,000 करोड़ का भारत का सबसे बड़ा फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) 27 जनवरी को खुलकर 31 जनवरी 2023 को बंद होगा। इस एफपीओ का प्राइस बैंड ₹3,112-₹3,276 प्रति शेयर रखा गया है। दरअसल, स्टॉक एक्सचेंज पर पहले सूचीबद्ध कोई कंपनी एफपीओ के ज़रिए अपने वर्तमान या नए निवेशकों को नए शेयर जारी करती है।