अदाणी ने शेयर कीं गुजरात में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें
उद्योगपति गौतम अदाणी ने गुजरात में बनाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "हमें अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर...गर्व है...रण के चुनौतीपूर्ण रेगिस्तान में 726 वर्ग किलोमीटर को कवर करने वाली यह विशाल परियोजना...अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है।"