अदाणी पावर समेत अदाणी समूह की तीन कंपनियों को एनएसई ने एएसएम की निगरानी सूची से हटाया
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने अदाणी समूह की तीन कंपनियों (अदाणी पावर, अदाणी एंटरप्राइजेज़ और अदाणी विल्मर) को शॉर्ट टर्म एडिशनल सर्विलांस मेजर (एएसएम) की निगरानी सूची से हटा दिया है जो 17 मार्च 2023 से प्रभावी होगा। गौरतलब है, हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद इन तीनों कंपनियों पर नज़र रखने के साथ कई प्रतिबंध लगाए गए थे।