अदाणी मुद्दे को लेकर 'आप' ने दिल्ली, पंजाब, एमपी व असम समेत कई राज्यों में किया प्रदर्शन
'आप' ने रविवार को जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) की निगरानी में अदाणी समूह के खिलाफ जांच की मांग को लेकर दिल्ली, पंजाब, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों में बीजेपी कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन किया। दिल्ली में 'आप' नेता गोपाल राय ने कहा, "जिस तरह का घोटाला अदाणी ने किया, उससे देश आर्थिक खतरे के मुहाने पर खड़ा है।"