अदाणी मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाज़ी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च तक स्थगित
अदाणी मामले को लेकर विपक्ष की नारेबाज़ी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही 13 मार्च (बजट सत्र के दूसरे चरण) तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे पहले सभापति जगदीप धनखड़ ने 'आप' सांसद राघव चड्ढा, संजय सिंह, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, शक्ति सिंह गोहिल सहित अन्य को वेल में प्रवेश कर हंगामा करने पर चेतावनी दी थी।