अदाणी समूह के खिलाफ आपके पास क्या सबूत हैं?: हिंडनबर्ग मामले में याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट
अदाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की अदालत की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने याचिकाकर्ताओं से कहा, "हमें विदेशी रिपोर्ट्स को सच क्यों मानना चाहिए? हम इसे खारिज नहीं कर रहे...हमें सबूत चाहिए। आपके पास अदाणी समूह के खिलाफ क्या सबूत हैं?"