अदाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेरफेर के सबूत नहीं मिले: एससी द्वारा गठित समिति
सुप्रीम कोर्ट द्वारा अदाणी समूह-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। इसमें कहा गया है कि अब तक अदाणी समूह द्वारा शेयरों की कीमतों में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले हैं। समिति ने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को प्रभावित करने को लेकर किसी गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया है।