अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिका पर कल सुनवाई करेगा एससी
सुप्रीम कोर्ट अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट की जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है। कोर्ट इस याचिका पर 10 फरवरी (शुक्रवार) को सुनवाई करेगा। याचिका दायर करने वाले वकील विशाल तिवारी ने जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक समिति के गठन की मांग की है।