अदाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए सेबी को मिल सकता है 3 महीने का अतिरिक्त समय: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बाज़ार नियामक सेबी को हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अदाणी समूह पर लगाए आरोपों की जांच के लिए 6 महीने का नहीं बल्कि 3 महीने का अतिरिक्त समय दिया जा सकता है। सेबी ने कोर्ट से 6 महीने का अतिरिक्त समय मांगा था। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की अगली सुनवाई 15 मई को होगी।