अद्भुत इंजीनियरिंग: निर्माणाधीन पंबन रेलवे ब्रिज की ताज़ा तस्वीरें शेयर कर रेल मंत्रालय
रेल मंत्रालय ने तमिलनाडु में निर्माणाधीन देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट रेलवे सी ब्रिज की प्रोग्रेस रिपोर्ट के साथ उसकी ताज़ा तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। मंत्रालय ने लिखा, "अद्भुत इंजीनियरिंग की उपलब्धि!...92% निर्माण कार्य पूरा होने के साथ आइकॉनिक नया पंबन रेलवे सी ब्रिज जल्द ही रामेश्वरम द्वीप को मेन लैंड से जोड़ देगा।