अद्भुत: शाहरुख की 'फिल्म जवान का ट्रेलर कैसा लगा' सवाल पर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री से 'X' पर 'आस्क मी ऐनीथिंग' सेशन के दौरान एक यूज़र ने पूछा, "शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का ट्रेलर कैसा लगा?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, "अद्भुत।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने पूछा कि क्या वह 'जवान' देखने जाएंगे जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "टिकट कहां है? यार शाहरुख से बोलकर दिला दो प्लीज़।"